{"_id":"43e6d269f5f09e12b51c7218b3c2e20b","slug":"electrician-can-not-work-without-license-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस काम नहीं कर पाएंगे इलैक्ट्रीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस काम नहीं कर पाएंगे इलैक्ट्रीशियन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हजारों इलैक्ट्रीशियन अब बिना वैध डिग्री, डिप्लोमा या लाइसेंस के काम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
सरकार ने लंबे समय से बिजली मेंटेनेंस का काम कर रहे ऐसे इलैक्ट्रीशियन, जिनके पास डिग्री या डिप्लोमा नहीं है, उन्हें जरूरी ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इसका जिम्मा विद्युत सुरक्षा विभाग को सौंपा गया है।
प्रदेश में हजारों इलैक्ट्रीशियन, वायरमैन और सुपरवाइजर कारखानों, निजी दफ्तरों, कांपलेक्स, घरों में वायरिंग, उपकरणों की मेंटेनेंस समेत बिजली के विभिन्न मेंटेनेंस कार्यों से जुड़े हैं। इंडियन सेफ्टी रेगुलेशन के तहत यह सभी कार्य वही इलैक्ट्रीशियन कर सकते हैं, जिनके पास राज्य सरकार से प्राप्त लाइसेंस हो।
विज्ञापन
इन कार्यों का सुपर विजन करने वाले सुपरवाइजर के पास भी राज्य सरकार का लाइसेंस होना जरूरी है। यह कानूनी व्यवस्था इसलिए है, ताकि इस फील्ड से जुड़े लोगों को नई तकनीकी और समय-समय पर बनने वाले बिजली नियमों की जानकारी हो।
विज्ञापन
आईटीआई या अन्य किसी सक्षम सरकारी संस्था से इलैक्ट्रीशियन में डिग्री या डिप्लोमा किए युवकों को सीधे लाइसेंस और परमिट दिए जाते हैं। जिन्होंने डिग्री-डिप्लोमा नहीं लिया हो, लेकिन वायरिंग के कार्यों और सुपर विजन का अनुभव हो उनके लिए जल्द परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विभाग के देहरादून जोन के जोनल सुरक्षा अधिकारी आरपी कोटनाला ने बताया कि ऐसे इलैक्ट्रीशियन आज ही आवेदन करना शुरू कर दें। इसके लिए जल्द ही परीक्षा और प्रशिक्षण कार्यशाला की तिथि घोषित की जाएगी। लाइसेंस और प्रमाण पत्र मिलने से इलैक्ट्रीशियन प्राइवेट काम तो कर पाएंगे। सरकारी कार्य के टेंडर और सरकारी संस्थाओं में भी काम कर सकेंगे।
यहां से लें अधिक जानकारी
देहरादून केंद्र में दूरभाष 0135-2723078 और हल्द्वानी केंद्र के 05946-262839 से भी जानकारी ले सकते हैं। गढ़वाल मंडल के आवेदक इलैक्ट्रीशियन सरस्वती सोनी मार्ग, कांवली स्थित विद्युत सुरक्षा विभाग कार्यालय और कुमाऊं मंडल के इलैक्ट्रीशियन हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। देहरादून केंद्र के समन्वयक सुरक्षा अधिकारी आरपी कोटनाला और हल्द्वानी केंद्र के समन्वयक सुरक्षा अधिकारी एके कश्यप होंगे।
विद्युत ठेकेदार संगठन ने जताया आभार
लंबे समय से इलैक्ट्रीशियन के कार्य से जुड़े गैर डिग्री या डिप्लोमाधारी अनुभवी लोगों को परीक्षा और ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस देने का शासनादेश जारी करने पर प्रांतीय विद्युत ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश आहूजा और प्रदेश महामंत्री केएल सुंद्रियाल ने ऊर्जा विभाग का आभार जताया है।