{"_id":"5d45a0a28ebc3e6d117f307e","slug":"electric-loco-engine-trial-successful-in-rishikesh-haridwar-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक लोको इंजन का ट्रायल सफल, ऋषिकेश-हरिद्वार लाइन पर धुआं रहित रेल चलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक लोको इंजन का ट्रायल सफल, ऋषिकेश-हरिद्वार लाइन पर धुआं रहित रेल चलने की उम्मीद
Sun, 04 Aug 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
सफल हुआ ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-हरिद्वार रेल लाइन पर धुआं रहित रेल चलने की उम्मीद जगी है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंचे इलेक्ट्रिक लोको रेल इंजन का ट्रायल लिया गया। आला अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक लोको के ट्रायल को सफल बताया।
विज्ञापन
शनिवार को रेल विभाग और विद्युत विभाग के आला अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक लोको इंजन डब्ल्यूएपी7 30395 का ट्रायल लिया। इस मौके पर मंडल विद्युत अभियंता हरिद्वार सुखपाल सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक लोको इंजन हरिद्वार से चला था। मोतीचूर और रायवाला में अन्य ट्रेनों को पास करने के कारण इलेक्ट्रिक लोको इंजन कुछ देरी से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इंजन का ट्रायल सफल रहा। इसकी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बाद ऋषिकेश-हरिद्वार रेल लाइन पर इलेक्ट्रिक लोको इंजन चलाने का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मंडल विद्युत अभियंता हरिद्वार श्रीकांत शर्मा, सीएलआई हरिद्वार प्रमोद कुमार, लोको पायलट सुमित कुमार, केशव शरण, सहायक लोको पायलट पंकज कुमार, श्रीराम मीणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन