फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election war manmohan singh

'अदालत के फरार अभियुक्त हैं मनमोहन सिंह'

Fri, 02 May 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 May 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
election war manmohan singh

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनंत कुमार ने कहा कि पिछले दस साल के कुशासन के अभियुक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जनता की अदालत से गायब है।

विज्ञापन


कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जनता के इस आरोपी को कहां छुपाया है। भाजपा नेता ने हरीश रावत पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि दैवी आपदा के बाद लोगों के जख्मों पर मरहम नहीं रखने के जितने दोषी बहुगुणा है उतने ही हरीश रावत भी है।

रावत और बहुगुणा में होती रही कुर्सी की जंग

election war manmohan singh

राजपुर रोड पर एक होटल में अनंत कुमार मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में दैवी आपदा आई लेकिन हरीश रावत और विजय बहुगुणा में कुर्सी की जंग होती रही।

इन दोनों नेताओं ने जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया, पर्यटन उद्योग बर्बाद हो गया, हजारों लोग मर गए लेकिन कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई जारी रही। इसके लिए जितने दोषी बहुगुणा है उससे कहीं अधिक हरीश रावत है।

वह केंद्र में मंत्री थे तो राज्य का काफी कुछ भला कर सकते थे। लेकिन उन्हें केवल कुर्सी दिख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश व्यापी माहौल भाजपा के पक्ष में

election war manmohan singh

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहां है। वह जनता की अदालत से फरार अभियुक्त है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह लोकसभा चुनाव सुशासन, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के खिलाफ 1977 की लहर है। देश व्यापी माहौल भाजपा के पक्ष में है।

फर्क इतना होगा कि जनता पार्टी को 1977 में दक्षिण में कुछ नहीं मिला था लेकिन भाजपा को बहुत कुछ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सहयोगियों के साथ यह आंकड़ा 300 पार जाएगा।

विज्ञापन

इस बार कांग्रेस का होगा शून्य स्कोर

election war manmohan singh

1999 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अभी तक का सबसे खराब चुनाव साबित हुआ। तब कांग्रेस की 114 सीटें थी, लेकिन इस बार तो 100 से भी कम होगी।

अनंत कुमार ने कहा कि राजस्थान में पिछली बार 21 सीटें जीती थी कांग्रेस ने, लेकिन इस बार शून्य स्कोर होगा।

आंध्र प्रदेश में 32 जीती थी लेकिन यहां भी नतीजा सिफर ही रहेगा। तमिनाडु में भाजपा का गठबंधन कामयाब होगा और आंध्र में अगली सरकार टीडीपी-भाजपा की बनेगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने उत्तराखंड को विशेष औद्योगिक पैकेज दिया था, लेकिन यूपीए सरकार ने उसे भी वापस ले लिया।

अनंत कुमार के हरीश रावत से दो सवाल
: दैवी आपदा के बाद केंद्रीय जल संसाधन मंत्री होने के नाते क्या किया
: क्या आपदा पीड़ितों को राहत देने से सीएम की कुर्सी की जंग जरूरी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed