फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election program of bjp in uttarakhand

मोदी की 'टॉनिक' से भाजपा में आई जान

Sun, 22 Dec 2013 12:17 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Dec 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
election program of bjp in uttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा ने नरेन्द्र मोदी के भाषण से मिली ऊर्जा और रैली का उत्साह बनाए रखने के लिए विस्तृत चुनावी कार्यक्रम तय किया गया है।

विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम व सम्मेलन होंगे
प्रदेश कार्यालय में शनिवार को चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को मिशन-2014 से जोड़ने की तैयारी है।

पढ़ें, अब इंटरनेट वाउचर की तरह लीजिए टीवी वाउचर भी
विज्ञापन


इसके लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम व सम्मेलन शामिल हैं। भाजपा कार्यकर्ता यूपीए के विरुद्घ आरोपपत्र लेकर घर-घर जाएंगे।

बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने चुनाव से जुड़े सभी सम्मेलन और कार्यक्रम 28 फरवरी तक पूरे करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हमारा फोकस बूथ के कार्यकर्ता की प्रत्येक कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित हो। ताकि लोकसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर पूरी ऊर्जा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी से 14 फरवरी के बीच होंगे कार्यक्रम
चुनाव अभियान समिति ने संसदीय सम्मेलनों की तिथि और स्थान भी निर्धारित कर दिया है।

इन सम्मेलनों में मतदान केंद्र संयोजक के ऊपर स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभा सम्मेलन विधान सभावार पहली फरवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे।


पढ़ें, उत्तराखंड में मोदी की 'दीवानी' हुई कांग्रेस

इसमें मतदान केंद्र की पूरी समिति शामिल होगी। दो जनवरी से दस जनवरी के मध्य बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे किए जाएंगे। भाजपा समाज के अलग-अलग वर्ग में अपनी पहुंच बनाने के लिए वर्गवार सम्मेलन भी करेगी।

पढ़ें, लोकसभा तक पहुंचने का 'जुगाड़' बने रामदेव

इसमें देहरादून में महिला सम्मेलन, रुड़की में अल्पसंख्यक सम्मेलन, काशीपुर में सिख सम्मेलन, गदरपुर में बंगाली, कोटद्वार में पूर्व सैनिक सम्मेलन, खटीमा में अनुसूचित जाति-पुरोला एवं जनजाति सम्मेलन होंगे।

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, ज्ञान सिंह नेगी, प्रकाश पंत, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी और युवा मोर्र्चा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed