{"_id":"523c376e18496f4c8f629b43b95a91c0","slug":"election-news-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले टिहरी व हरिद्वार में पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले टिहरी व हरिद्वार में पड़े वोट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Apr 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने रविवार को लाइन लगाकर वोट डाले।
विज्ञापन
प्रशिक्षण की दो पालियों के बीच जब कार्मिकों को एक घंटे का ब्रेक मिला तो वे लाइन में लग गए और पोस्टल बैलट के माध्यम से अपना मत दिया। अभी तक कुल 528 वोट पड़े हैं।
पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
इनमें 392 टिहरी और 136 वोट हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को दिए गए।मतदान के बाद पोस्टल बैलट को कोषागार में जमा कर दिया गया।
एडीएम वित्त प्रताप सिंह शाह ने बताया कि मतगणना के दिन पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी, फिर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।
पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी
विज्ञापन
पोस्टल बैलट जिस लोकसभा क्षेत्र से संबंधित होंगे, उन्हें कोषागार उन्हीं क्षेत्रों में भेज देगा। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलट से वोटिंग अभी जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलट की गिनती करके ड्रॉप बॉक्स प्रतिदिन खाली कर दिए जाते हैं। ओएनजीसी सभागार में पोस्टल बैलट से मतदान को लेकर कार्मिकों में बहुत उत्साह रहा।
पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार
लोग मतदान के लिए लंबी लाइन लगाए रहे। कार्मिकों को मौके पर ही बैलट उपलब्ध करा दिया गया था।
प्रत्याशी आज देंगे व्यय का ब्यौरा
टिहरी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी सोमवार को निर्वाचन आयोग के समक्ष चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।
पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद
प्रत्याशियों को तीन चरणों में चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सोमवार को ब्यौरा प्रस्तुत करने का पहला चरण है।