बेरुखी झेल रहे 84 हजार वोट देंगे बड़ी पार्टियों को झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में मतदाताओं के रुख को भांपना ठीक ऐसे ही है जैसे कि समंदर की लहरों में सुई को ढूंढना।
भाजपा मोदी के नाम की लहर का सहारा लेकर हरिद्वार लोकसभा चुनाव में जीत को पक्की मानकर चल रही है। लेकिन इस सीट का एक फैक्टर ऐसा भी है जो इस लहर का रुख मोड़ सकता है।
पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
फिर बदला हुआ रुख भाजपा, कांग्रेस और बसपा को छोड़कर किसी निर्दलीय या फिर आप जैसी पार्टी को भी सहारा दे सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में एक फैक्टर ऐसा था, जो भाजपा, कांग्रेस और बसपा को दरकिनार कर नई धारा में बहा था।
मतदाताओं ने प्रमुख पार्टियों को दिखाया था ठेंगा
रुड़की जिले की सात विधानसभाओं में 84 हजार 517 मतदाताओं ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा को ठेंगा दिखाया था। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या विधानसभा चुनावों की अपेक्षा आधे से भी कम होगी।
पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा
ऐसे में इन मतदाताओं पर किसी भी बड़ी पार्टी के लिए भरोसा करना भारी पड़ सकता है। इन मतदाताओं की बदौलत कई सीटों पर निर्दलीय और छोटे दल न केवल दूसरे स्थान पर रहे। बल्कि कई मजबूत दावेदारों को पछाड़ने का भी सबब बने थे।
लक्सर विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताहिर हसन ने 13042 मत हासिल किए। जिसके चलते पहले नंबर पर माने जा रहे बसपा के हाजी तसलीम को मात्र 1551 मत ही मिल पाए और उन्हें भाजपा उम्मीदवार के सामने हार का मुंह देखना पड़ा।
छोटी पार्टियां बन सकती हैं मुसीबत
इसी तरह खानपुर विधानसभा में निर्दलीय उम्मीदवार रियासत ने 18730 वोट हासिल कर चुनावी मुकाबले को कड़ा बनाया।
पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना
मंगलौर में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी गौरव चौधरी ने 19354 मत हासिल कर चुनावी समीकरणों को पूरी तरह गड़बड़ा दिया था।
इसी रुड़की विधानसभा की सातों विधानसभाओं में इन मतों ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा के समीकरणों को उथल-पुथल किया। इस बार भी यह फैक्टर इन तीनों बड़ी पार्टियों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।
विधानसभावार ब्योरा
सात विधानसभा में निर्दलीय व छोटे दलों के मत - 84,517
खानपुर विधान सभा -
निर्दलीय व छोटे दलों के कुल मत - 25110
इनसे गड़बड़ाया समीकरण
रियासत - 18730
अब्दुल मन्नान - 2408
संजय पाल - 2172
लक्सर विधान सभा
निर्दलीय व छोटे दलों के कुल मत - 16339
इनसे गड़बड़ाया समीकरण
ताहिर हसन - 13042
प्रेम सिंह - 1301
झबरेड़ा विधान सभा
निर्दलीय व छोटे दलों को कुल मत - 11386
इनसे गड़बड़ाया समीकरण
बुद्ध सिंह - 3981
बिमला - 1373
मदन सिंह खालसा - 881
मंगलौर विधान सभा
निर्दलीय व छोटे दलों को कुल मत - 22269
इनसे गड़बड़ाया समीकरण
गौरव चौधरी - 19354
संजीव कुमार - 754
नरेश कुमार - 545
रुड़की विधान सभा
निर्दलीय व छोटे दलों को कुल मत - 6027
पिरान कलियर विधानसभा
निर्दलीय व छोटे दलों को कुल मत - 2369