{"_id":"6831f4d30dbca78f5ce0a060183f6796","slug":"election-gossip-about-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दिनों अफसरों के हाथ में है उस्तरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन दिनों अफसरों के हाथ में है उस्तरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 31 Mar 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
नेताओं से भयाक्रांत रहने वाले मझोले किस्म के अफसर आजकल तुर्रम खां बन गए हैं।
विज्ञापन
मुलाजिम नोटिस देगा तो हुक्मरानों का इगो हर्ट होगा
चाहे प्रदेश के मुखिया हों या फिर कोई और धड़ाधड़ नोटिस दी जा रही है। जाहिर है यस सर, यस सर कहने वाला मुलाजिम नोटिस देगा तो हुक्मरानों का इगो हर्ट होगा ही।
बहरहाल दो महीने की बात है सो बर्दाश्त किए हैं। एक दिन कलेक्ट्रेट में यही सब चर्चा चल रही थी तो एक अफसर बोले-गुरू दो महीने के लिए ही सही उस्तरा हाथ में तो है।
विज्ञापन
तब तक उसका शहंशाही से इस्तेमाल किया जाए। इसके बाद तो जी-हुजूर तो करना ही है।