{"_id":"0dd30b7fb73a5e351a661e4f6b7f5a40","slug":"election-commission-vigil-on-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो टिक-टिक करने लगी चुनावी खर्च की घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो टिक-टिक करने लगी चुनावी खर्च की घड़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Apr 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के मीटर की घड़ी टक-टक करने लगी है।
विज्ञापन
रजिस्टर में दर्ज होने लगेगा ब्यौरा
नामांकन खत्म होते ही निर्वाचन आयोग की निगाह इन प्रत्याशियों पर लग गई है। सिंबल बंटने के बाद से इन प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज होने लगेगा।
अभी तक राजनीतिक दलों के खाते में प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा दर्ज किया जा रहा था।
प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय से लेकर कार्यक्रमों में पी जाने वाली एक-एक चाय का खर्च दर्ज रिकार्ड किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की टीमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खर्च का ब्यौरा रिकार्ड कर रही हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभावार 10 टीमों का गठन किया है। इसके अलावा एक विशेष टीम भी बनाई गई है। नामांकन के पहले चुनाव के बाबत हुआ खर्च राजनीतिक दल के खाते में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव कार्यालयों जा रही निर्वाचन आयोग की टीमें
टीमें प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा व्यय समिति के शेडो रजिस्टर में दर्ज करेंगीं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने टीमों के अलावा प्रत्याशियों को भी चुनावी खर्च का ब्यौरा दर्ज करने के लिए प्रारूप दिया है।
इसी पर मदवार खर्च दर्ज किया जाना है। निर्वाचन व्यय कमेटी ने भाजपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा आदि दलों के चुनावी खर्च का ब्योरा दर्ज करने की शुरुआत पहले ही कर दी थी।
निर्वाचन आयोग की टीमें प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों जा रही हैं। इसके अलावा जहां राजनीतिक दल के लोग प्रचार कर रहे थे, वहां का भी जायजा लिया जाता है।
2009 में प्रत्याशियों ने इतना चुनावी खर्च बताया था
कांग्रेस प्रत्याशी विजय बहुगुणा - 15 लाख, 32 हजार 942 रुपए
भाजपा प्रत्याशी जसपाल राणा - 10 लाख 72 हजार 866 रुपए
बसपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान - 9 लाख 9 हजार 683 रुपए
माकपा प्रत्याशी बच्ची राम - पांच लाख 64 हजार 210 रुपए
उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी शैलेश - दो लाख 38 हजार 410 रुपए
लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी शैलेश कुमार वर्मा - 66 हजार 157 रुपए
राष्ट्रीय जन सहाय दल प्रत्याशी अंजना वालिया - 81 हजार 172 रुपए
अपना दल प्रत्याशी सुदेश शर्मा - 93 हजार 581 रुपए
नेशनल लोकहिंद पार्टी प्रत्याशी बानो रानी - एक लाख 81 हजार
निर्दलीय प्रत्याशी राम सिंह रावत - चार लाख 34 हजार, 830 रुपए
निर्दलीय प्रत्याशी डा. नागेंद्र दत्त जगूड़ी - एक लाख 24 हजार 826 रुपए
निर्दलीय प्रत्याशी संजय - एक लाख 82 हजार 140 रुपए
निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्म देव झा- 77 हजार 206 रुपए
परचा भर नहीं पाते और दावा सांसदी का
आपका बूथ नंबर क्या है? नहीं मालूम। भाग संख्या क्या है नहीं मालूम। वोटर आई कार्ड का नंबर क्या है? नहीं मालूम।
मकान नंबर क्या है? यह भी नहीं मालूम। आखिर ये सब किसे नहीं मालूम, इतना अंजान कौन है। चौंकिए मत, आपको बताते हैं।
शनिवार को सांसदी के लिए ताल ठोंकते नामांकन पत्र जमा करने आए कई प्रत्याशियों को यह जानकारी नहीं थी। ऐसे प्रत्याशियों के चक्कर में नामांकन पत्र जमा करने के काम में लगे अधिकारी, कर्मचारी परेशान हो गए।
नेट पर उनकी वोटर लिस्ट तलाशते रहे
एक प्रत्याशी से जब ये सवाल पूछे गए तो वह झुंझला गए, उन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र सहायक रिटर्निंग आफीसर के सामने पटक दिया। कर्मचारी नेट पर उनकी वोटर लिस्ट तलाशते रहे।
कुछ प्रत्याशियों की भाग संख्या नहीं थी, उन्हें ढूंढने में अमला परेशान रहा। प्रत्याशी को अपनी संपत्ति का ब्यौरा 10 रुपए के स्टांप पेपर पर भर कर देना था, लेकिन प्रत्याशी सुरेशचंद्र ने स्टांप पेपर के बजाए सादे कागज पर ब्यौरा दे दिया।
भाजपा, कांग्रेस आदि दलों ने परचा भरने के लिए अधिवक्ताओं को नियुक्त कर रखा था। कुछ प्रत्याशी सीधे चले आए। उनका नामांकन पत्र अफसरों को भरना पड़ गया।
आखिरी वक्त में आए कुछ प्रत्याशियों ने आधा-अधूरा नामांकन पत्र अधिकारियों के सामने रखकर कहा कि इसे भर दीजिये। वैसे 80 फीसदी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में खामियां रही हैं।
सहायक रिटर्निंग आफीसर मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जो कमी दिखी उसे ठीक कर दी, बाकी स्क्रूटनी अभी होना है।