फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election Commission sought cooperation from political parties meeting in view of by-election Uttarakhand News

Uttarakhand: चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के मद्देनजर की बैठक

Wed, 12 Jun 2024 11:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव के मद्देनजर बैठक की। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

विज्ञापन
Election Commission sought cooperation from political parties meeting in view of by-election Uttarakhand News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने मतदान संबंधी सभी जानकारियां भी दीं। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश की दो विधानसभा सीटों में उप चुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए राजनीतिक दलों का आभार जताया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया, चुनाव के दौरान मतदाता की ओर से पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: एसटीएफ की कार्रवाई, हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट ब्लॉक कराए

उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed