{"_id":"5beee085bdec2269436ba330","slug":"election-commission-notice-to-bjp-mla-ganesh-joshi-for-violation-of-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन में विधायक जोशी को नोटिस, पैसे बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन में विधायक जोशी को नोटिस, पैसे बांटते हुए वीडियो हुआ था वायरल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक गणेश जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी विधायक गणेश जोशी को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। बीते बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मसूरी विधायक महिलाओं को पैसे देते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
छठ पर्व पर महिलाओं को पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने पर विपक्षियों ने इसकी कड़ी निंदा की थी। कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर राज्य चुनाव आयुक्त ने जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को जांच के आदेश दिए। इसके बाद शुक्रवार को रिटर्निंग अधिकारी अजय सिंह ने मसूरी विधायक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि मामला वार्ड-6 दून विहार का है।
विज्ञापन