फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election Commission created ERO Net Software for stop fraud in voter list

मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने बनाया नया सॉफ्टवेयर, जल्द होगा लाांच

Thu, 05 Oct 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Election Commission created ERO Net Software for stop fraud in voter list

दो-दो जगह वोट बनाने का फर्जीवाड़ा अब आसानी से पकड़ में आ जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इस फर्जीवाड़े से निपटने के लिए इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रीकरण अफसर (ईआरओ नेट) सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो 10 अक्तूबर के बाद लांच हो जाएगा।

विज्ञापन


साफ्टवेयर में आयोग अब देश भर के मतदाताओं के नाम शामिल करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दो-दो जगह मत बनाए जाने के प्रकरणों के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश भर के मतदाताओं की अब एक मतदाता सूची होगी, जिसे ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर में अपलोड कर दिया जाएगा। इस सॉफ्टवेयर की मदद से उन मामलों को पकड़ने में आसानी हो जाएगी, जिनमें एक व्यक्ति द्वारा दो स्थानों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की संभावना रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11960 मामले पकड़े

Election Commission created ERO Net Software for stop fraud in voter list

विशेष तौर पर ऐसे प्रकरणों में जो दो राज्यों की मतदाता सूची से संबंधित हैं। ऐसे मामलों में निर्वाचन विभाग के पास कार्रवाई का कोई प्रभावी तंत्र नहीं था। अब ऐसे मामले पकड़ में आते ही आयोग राज्य निर्वाचन विभाग को इसकी सूचना देगा और फिर मतदाता सूची में तत्काल संशोधन कर दिया जाएगा। इससे मतदाता सूची पूरी तरह से त्रुटि मुक्त हो जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक अक्तूबर 2016 से चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 11960 मतदाता ऐसे पकड़ में आए, जिन्होंने दो-दो जगह नाम दर्ज करा रखे थे। इस अवधि में 56148 मतदाताओं के नाम मृत्यु हो जाने के कारण सूची से हटाए गए।

उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर 17 तक मतदाता सूची का खाका तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत राज्य में 75 लाख 37 हजार 195 मतदाता हैं। पिछले विधानसभा में 75 लाख 12 हजार 559 मतदाता थे। इस अवधि में 24638 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2013 से वर्ष 2017 के दौरान मतदाताओं की संख्या में 9,35,803 की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed