फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election commission ban on congress unemployment compensation card

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा

Fri, 03 Feb 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
election commission ban on congress unemployment compensation card
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला

निर्वाचन आयोग ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड पर रोक लगाकर कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के मामले में पार्टी ने सीएम के बाहुबली अवतार वाले वीडियो के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी ने कांग्रेस भवन में शुक्रवार की सुबह बेरोजगारी भत्ता कार्ड लांच किया था। शाम को निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरण पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए।  
विज्ञापन


बता दें कि बेरोजगारी भत्ता कार्ड जारी करने के संबंध में आयोग ने अनुमति देने से मना कर दिया था। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने इसे प्रलोभन के दायरे में माना था। प्रस्ताव निरस्त होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी की ओर से कमेटी के समक्ष कोई अपील नहीं की गई थी। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में पार्टी की चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड जारी कर दिया। आयोग के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए कई विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों ने ये कार्ड जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बेरोजगारी भत्ता कार्ड के विरोध में भाजपा का एक शिष्टमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी से मिला और इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। सीईओ ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 48 घंटे में जवाब देने को कहा।

इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि पीसीसी के सचिव सुरेन्द्र रांगड के पत्र पर एडिशनल सीईओ की कमेटी ने बेरोजगारी भत्ता कार्ड की अनुमति देने से मना कर दिया था। आयोग के संज्ञान में आया है कि मनाही के बावजूद कार्ड वितरण किया गया। पत्र में पीसीसी अध्यक्ष को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई को आगाह किया गया है। साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्दश दिए गए कि अग्रिम आदेश तक बेरोजगारी भत्ता कार्ड के वितरण पर रोक लगा दी जाए।

कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन का कोई काम नहीं किया है। हर राजनीतिक दल विकास का रोडमैप जनता के बीच रखता है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने की बात की गई थी। सरकार बनने पर भत्ता दिया भी गया। पार्टी आयोग का पूरा सम्मान करती है। आयोग के नोटिस का जवाब दिया जाएगा। पार्टी की ओर से कोई वीडियो जारी नहीं किया।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

बाहुबली वाले वीडियो को लेकर भी नोटिस

election commission ban on congress unemployment compensation card
हरीश रावत - फोटो : self

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. षणमुगम ने भाजपा की शिकायत पर सीएम हरीश रावत के बाहुबली अवतार वाले वीडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख पुनीत मित्तल की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल ने सीईओ राधा रतूड़ी से इस संबंध में शिकायत की थी। उनका कहना था कि वीडियो में पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, श्याम जाजू व पीएम मोदी को युवावस्था में प्रदर्शित कर मखौल उड़ाने और राष्ट्रीय नेतृत्व अपमान किया गया है। एसीईओ ने सीएम के प्रचार में इस्तेमाल हो रहे व्हाट्सएप नंबर व वायस मेल की शिकायत के संबंध में यूएस नगर और हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारियों को परीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा है। खेल पुरस्कारों से संबंधित विज्ञप्ति के प्रकाशन पर सचिव खेल से रिपोर्ट मांगी गई है कि क्या यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधान के दायरे में तो नहीं है।

सरकारी अफसरों ने तोड़ी आचार संहिता
भाजपा ने सीईओ से आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दो अफसरों के खिलाफ शिकायत की है। पार्टी ने लोनिवि के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रूड़की में तैनात अधिशासी अभियंता मोहम्मद यूसुफ पर सत्तारुढ़ दल को राजनैतिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। साथ ही आयकर विभाग के एक कार्मिक बिजेन्द्र चौहान के ट्विीट पर भी एतराज जताया है कि उन्होंने चकराता और विकासनगर में भाजपा प्रत्याशियों पर जातिगत व साम्प्रदायिक टिप्पणी की है। पार्टी ने चुनाव की अवधि तक उक्त अधिकारी का तबादला राज्य से बाहर किए जाने की भी मांग की है।

नगर निगम झंडे उतार रहा
भाजपा ने निजी भवनों से पार्टी के प्रचार झंडे उतारे जाने को लेकर नगर निगम प्रशासन की शिकायत की, जिस पर सीईओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पार्टी ने राजपुर रोड के प्रत्याशी राजकुमार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण करने और मतदाताओं से अपील करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed