फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election campaign by glider

‘मोदी लहर’ काटने के लिए कांग्रेस का 'हेलिकॉप्टर शॉट'

Fri, 11 Apr 2014 11:23 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Apr 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
election campaign by glider

पर्वतीय क्षेत्रों में जहां आपदा के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सेवाओं ने भाजपा के लिए जमीन तैयार की है, वहां के ‘आसमान’ पर कांग्रेस काबिज होने के चक्कर में है।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में मेघालय से आया ग्लाइडर 60 फुट ऊंचाई से कांग्रेस के दावे और उपलब्धियां टपकाएगा।

कांग्रेस यह दांव मतदाताओं का ध्यान खींचने के लिए चल रही है। रणनीतिकारों का कहना है कि जो परचे हैंड-टू-हैंड बांटे जाते हैं, उन्हें लोग लेकर फेंक देते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर

election campaign by glider

आसमान से गिरा परचा पढ़ने में लोगों की दिलचस्पी रहती है। इन परचों पर विजय बहुगुणा सरकार और हरीश रावत सरकार के विकास कार्यों की सूची रहेगी। दावे भी रहेंगे कि इन सरकारों ने भाजपा शासनकाल में किन अनछुए क्षेत्रों में विकास किया है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि ग्लाइडर के माध्यम से पांचों संसदीय क्षेत्रों में प्रचार किया जाएगा। प्रचार सामग्री केंद्रीय मुख्यालय से आ गई है।

कांग्रेस अपने हवाई प्रचार को टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में केंद्रित करने पर अधिक दिलचस्पी दिखा रही है। हवाई प्रचार की शुरुआत हरिद्वार-दून और समाप्ति भी इन्हीं क्षेत्र से होगी। इन दो सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत और टिहरी में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेसी चुनाव प्रचारक भी इन्हीं क्षेत्रों में जाने में जोर लगाए हुए हैं।

ग्लाइडर पहुंचा रुड़की

election campaign by glider

कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए शिलांग मेघालय से आया ग्लाइडर पैरा मोटर ट्राइक रुड़की पहुंच गया है। यहां इसे असेंबल किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि ग्लाइडर का शुक्रवार से हवाई उड़ान भर सकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहेंगे।

सारस्वत ने बताया कि ग्लाइडर एक दिन में दो सौ किमी उड़ेगा। सूर्योदय से दोपहर 12 बजे तक और तीन बजे से सूर्यास्त तक आसमान में रहेगा। यह लगातार तीन घंटे तक उड़ सकता है।

विशेष वाहन से इस ग्लाइडर को एक से दूसरे स्थान ले जाया जाएगा। ले जाते वक्त इसके पंखे आदि खोल लिए जाएंगे। एक दिन में इसमें 90 लीटर पेट्रोल लगेगा। ग्लाइडर निकोलाई सिंह उड़ाएंगे। उनके साथ पांच सहयोगी आए हैं। सारस्वत ने बताया कि ग्लाइडर पहुंचने में देरी हो गई है। एरियल कैंपेन शुरू करने के पहले ग्लाइडर कांग्रेस भवन लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed