फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2024 Uttarakhand BJP president Mahendra Bhatt said- Congress will not get a single seat till 2029

Mahendra Bhatt: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरीश रावत भूल जाएं... कांग्रेस को 2029 तक नहीं मिलेगी एक भी सीट

Mon, 15 Apr 2024 03:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि रिकॉर्ड मतों से पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। कहा कि हरीश रावत भूल जाएं, 2029 तक एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
Election 2024 Uttarakhand BJP president Mahendra Bhatt said- Congress will not get a single seat till 2029
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक भी सीट जीतने का सपना न देखें। वह भूल जाएं कि कांग्रेस को 2029 तक भी कोई भी सीट नसीब होगी। भट्ट ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में पार्टी प्रचार, प्रदर्शन और विपक्ष के आरोपों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। पेश है बातचीत है मुख्य अंशः

विज्ञापन

सवाल : चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। सभी सीटों पर भाजपा को कांग्रेस से चुनौती मिल रही है। राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कैसा प्रदर्शन होने जा रहा है?

विज्ञापन

जवाब : हम हर मोर्चे पर कांग्रेस से आगे हैं। कांग्रेस नेता तो चुनाव लड़ने से बचते रहे। भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार थी। प्रत्याशी उतारने से लेकर प्रचार तक कांग्रेस हमारे आसपास भी नहीं है। हमने पांचों सीटों पर 75 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने की रणनीति बनाई है। भाजपा पांचों सीटों पर रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी और और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में उत्तराखंड से पांच कमल डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : लेकिन कांग्रेस का कहना है कि अग्निवीर योजना, भर्ती घोटाला को लेकर पहाड़ के युवाओं में भारी नाराजगी है, इसलिए वे भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे ?

जवाब : मुझे कांग्रेस की बुद्धि पर तरस आता है। अग्निवीर योजना के प्रति युवाओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में युवा भर्ती हुए। ऐसे एक भी युवा ने योजना को लेकर कोई शिकायत नहीं की। कांग्रेस को न जाने किस बात की जलन है। रक्षामंत्री भी इस संबंध में बयान दे चुके हैं।

सवाल : चुनाव में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्र और राज्य सरकार उपलब्धियों के आधार पर यह मान रही है कि उसकी पांचों सीटों पर जीत पक्की है। ऐसी स्थिति में आपको कांग्रेस में सेंध लगाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है?

जवाब : यह प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और विजन का ही परिणाम है कि हमारा देश व राज्य तेजी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है। विपक्ष भी बदलते और विकसित होते भारत और उत्तराखंड को देखकर प्रभावित है और भाजपा में शामिल हो रहा है। यह एक स्वाभाविक घटना है। हमें कहीं से किसी को लाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

सवाल : कांग्रेस का आरोप है कि ईडी, आयकर और केंद्रीय एजेंसियों को डर दिखाकर उसके नेताओं को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिन्हें भाजपा दागी बता रही थी, आज वह पार्टी में शामिल होकर बेदाग हो गए?

जवाब : कांग्रेस के पास अब आरोप लगाने के सिवाय कुछ नहीं बचा। दबाव बनाकर पार्टी छोड़ने को मजबूर करने का आरोप सरासर झूठा है। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

ये भी पढ़ें...Karan Mahra Interview: सपने देख रही भाजपा.. बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- उत्तराखंड के मुद्दों पर बोलती बंद

सवाल : हरीश रावत का कहना है कि प्रदेश में 2009 के लोकसभा चुनाव जैसे हालात बन रहे हैं। कांग्रेस कई सीटों पर जीतती हुई दिख रही है? आपका क्या मानना है।

जवाब : मेरी हरीश रावत जी को सलाह है कि वह सपने देखना छोड़ दें। वह अभी 2009 में ही जी रहे हैं। गाड़ी काफी आगे निकल चुकी है। वह भूल जाएं कि कांग्रेस को जीत नसीब होगी। अब वह इस बात की चिंता करें कि कांग्रेस को 2029 तक एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। भाजपा पांचों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed