फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2022: Shivraj said about BJP victory in UP and Uttarakhand

Uttarakhand Election 2022: यूपी-उत्तराखंड में भाजपा की जीत को लेकर कुछ ऐसा बोले शिवराज कि मच गया हड़कंप 

Fri, 11 Feb 2022 05:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 05:10 PM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद से उत्तराखंड में भी हर जगह यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Election 2022: Shivraj said about BJP victory in UP and Uttarakhand
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

यूपी और उत्तराखंड में भाजपा की जीत को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ ऐसा बोल गए कि राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यूपी और उत्तराखंड चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कही बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद से उत्तराखंड में भी हर जगह यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ ही लिखा है, कि उत्तराखंड से प्रचार करके लौटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड में भाजपा की हकीकत पर बोले। उन्होंने लिखा कि है कि उत्तराखंड से भाजपा तो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Assembly Election 2022: कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों उत्तराखंड में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।  इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स से यूपी और उत्तराखंड के चुनाव नतीजों को लेकर बात कर रहे हैं। वे बता रहे हैं कि यूपी में भाजपा की जीत पक्की है, लेकिन उत्तराखंड में कड़ा मुकाबला है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed