फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2022: After Punjab Arvind Kejriwal will announce big Announcement for women of Uttarakhand

चुनाव 2022: पंजाब के बाद अब उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात का एलान करेंगे केजरीवाल

Tue, 23 Nov 2021 09:36 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Nov 2021 09:36 AM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: चुनाव को लेकर केजरीवाल चार बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे पर उन्होंने नया एलान कर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया है।

विज्ञापन
Election 2022:  After Punjab Arvind Kejriwal will announce big Announcement for women of Uttarakhand
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter @AamAadmiParty

विस्तार

उत्तराखंड की महिलाओं को भी आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले दौरे में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। पंजाब में हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये देने का केजरीवाल ने एलान किया है। हालांकि केजरीवाल ने उत्तराखंड के अब तक दौरे पर महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं की है। जबकि वे 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुके हैं। 

विज्ञापन


हरिद्वार में रोड शो: केजरीवाल का वार, बोले- उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में बनी सहमति, बारी-बारी राज करो और लूटो
विज्ञापन


साल 2022 के चुनाव को लेकर केजरीवाल चार बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे पर उन्होंने नया एलान कर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाया है। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि उत्तराखंड की मातृ शक्ति के लिए भी जल्द केजरीवाल एक बड़ी सौगात देने वाले हैं, जो प्रदेश की महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अब पंजाब में किया गया एलान निश्चित तौर पर महिलाओं को महंगाई से राहत देगा। महिलाओं के पास पूरा घर चलाने की जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के आंदोलन और बलिदान से बने उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस दोनों सरकारों ने आज तक महिलाओं को दरकिनार किया है। उत्तराखंड में 78 लाख 86 हजार मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 37.58 लाख है।  

केजरीवाल की तीसरी ऐतिहासिक गारंटी : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों को तीसरी ऐतिहासिक गारंटी दी है। उनकी इस घोषणा से साफ हो गया कि आप सर्व धर्म पार्टी है और सभी धर्मों में अपना पूर्ण विश्वास रखती है।

कोठियाल ने कहा कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराए जाएंगे, जिसमें आना-जाना, रहना व खाना- सब खर्चा सरकार वहन करेगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अजमेर शरीफ की मुफ्त यात्रा तो सिख समुदाय के लोगों को करतारपुर साहिब के मुफ्त दर्शन करवाए जाएंगे।

कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह दोनों ही दल सिर्फ धर्म की राजनीति तक सीमित हैं। 21 सालों में दोनों ही दलों ने धर्म के नाम पर लोगों के साथ छल किया है। प्रदेश के लोगों को अब दोनों ही दलों का खेल समझ में आ चुका है। अब लोग आप पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की घोषणा सिर्फ घोषणा नहीं होती, बल्कि वो गारंटी होती है, जो सरकार बनते ही पूरी होनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed