फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elected representatives and social activists joined the BJP

Dehradun News: जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Elected representatives and social activists joined the BJP
देहरादून। लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के बढ़ते परिवार और जनाधार को वर्ष-2027 की हैट्रिक का प्रबल संकेत बताया। नरेंद्रनगर, टिहरी विधानसभा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए, इनमें ग्राम प्रधान सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह, सभासद विजय सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह पंवार, प्रेम सिंह चौहान, बलदेव सिंह सजवाण, मातवर सिंह सजवाण, मनोज सिंह सजवाण, कलावती देवी, कमल सिंह नेगी, कृष्ण सिंह चौहान आदि हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed