फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly woman from Dehradun gave all her property in name of Rahul Gandhi

उत्तराखंड: देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, पढ़ें- इसके पीछे बताई क्या वजह

Tue, 05 Apr 2022 11:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 AM IST
सार

देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी। बुजुर्ग ने कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। 

विज्ञापन
Elderly woman from Dehradun gave all her property in name of Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने नाम अपनी संपत्ति करने वाली पुष्पा मुन्जियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर कर दिया है। पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई है। 

विज्ञापन


सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
विज्ञापन


पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...मन की बात:  एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ने बताया जिदंगी में क्या बनना चाहती थी, लेकिन एक शौक ने बदल दिया सब कुछ 

मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे देहांत के उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed