{"_id":"628a8b11477a133652660320","slug":"elderly-respected-on-annual-festival-scholarship-distributed-to-meritorious-students-city-news-drn4124946105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक उत्सव पर बुर्जुगों का किया सम्मान, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक उत्सव पर बुर्जुगों का किया सम्मान, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखाली सुधार सभा की क्लेमेंटटाउन शाखा का वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शाखा की ओर से बुजुर्गों का सम्मान किया गया और मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
रविवार को क्लेमेंटटाउन स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में शाखा अध्यक्ष कैप्टन डीएस भंडारी ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पद्म सिंह थापा, उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, महामंत्री गोपाल क्षेत्री और प्रबंधक प्रभा शाह का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शाखा के पिछले वर्ष के कार्य एवं आय-व्यय का लेखाजोखा लोगों के सामने रखा। शाखा के सीके राई, आईएस शाही, एमएस राना और यमु राना ने अपने विचार रखे। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रबंधक ने गोरखाली सुधार सभा के कार्य, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अंत में केंद्रीय अध्यक्ष पद्म सिंह ने अभय थापा, चाहत थापा, मेहुल शर्मा, स्मृति थापा, अश्विनी गौतम, करन राना, अक्षत भंडारी, अमिषा थापा, आनंदिका खड़का, स्पर्श सुब्बा, रिजुल राई, ज्योति मगर, निकिता क्षेत्री को छात्रवृृत्ति प्रदान की। बुजुर्ग मन कुमारी थापा और दिल राम थापा को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के एसके राई, छाया भंडारी समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।