फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly man from Kandoi died after stone fell on his car

Dehradun News: कार पर पत्थर गिरने कांडोई के बुजुर्ग की मौत

Sat, 10 May 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 10 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Elderly man from Kandoi died after stone fell on his car
त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोटा खड्ड के पास कार के ऊपर पत्थर गिरने एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग की पहचान कांडोई निवासी जय सिंह चौहान (65) पुत्र देई सिंह के रूप में हुई है। बुजुर्ग मायके आई अपनी बेटी को कार से हिमाचल प्रदेश स्थित ससुराल छोड़ने जा रहे थे। कार में सवार बुजुर्ग की बेटी, दामाद और चालक सुरक्षित हैं।



जानकारी के अनुसार कांडोई निवासी जय सिंह चौहान की बेटी रीना मायके आई हुई थी। उनके दामाद संदीप बेटी को ससुराल ले जाने के लिए आए थे। शुक्रवार को जय सिंह अपनी बेटी को हिमाचल प्रदेश के बिजमल गांव स्थित ससुराल छोड़ने दामाद के साथ जा रहे थे। कार चालक नरेश चला रहा था।
विज्ञापन


त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोटा खड्ड के पास दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी से अचानक एक पत्थर कार के शीशे को तोड़ते हुए जय सिंह की छाती से टकराया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार परिजनों ने दुर्घटना की जानकारी 108 इमरजेंसी नंबर पर थी। 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सीएचसी चकराता की ओर लाया जा रहा था। लेकिन, कोटि कनासर के पास जय सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम प्रशासक रविता चौहान ने बताया कि जय सिंह किसान थे। वह बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। दुर्घटना में उनके निधन से गांव कांडोई में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया कि शनिवार को पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed