फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly man dies due to Himachal Pradesh registered car, case filed against driver

Dehradun News: हिमाचल प्रदेश नंबर की कार से बुजुर्ग की मौत, चालक पर मुकदमा

Tue, 13 Aug 2024 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to Himachal Pradesh registered car, case filed against driver

विज्ञापन
रविवार को हरबर्टपुर की ओर स्कूटर से जा रहे थे बुजुर्ग



कोतवाली क्षेत्र के हरर्बटपुर में हिमाचल प्रदेश के नंबर की कार की टक्कर से स्कूटर सवार बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार के नंबर से आरोपी चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में जस्सोवाला के नंबरपुर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि बीते रविवार को उनके पिता शेरसिंह घर से स्कूटर पर हरबर्टपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सहसपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी। उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पिता को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीएनएस की लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से व्यक्ति की मौत का कारण बनने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed