फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly dies after being buried under rubble, woman rescued by villagers

मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत, महिला को ग्रामीणों ने बचाया

Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies after being buried under rubble, woman rescued by villagers
बिन्हार के जाखन में मलबा आने से हुई तबाही। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। बिन्हार क्षेत्र के जाखन गांव में तेज बारिश के बीच पहाड़ी का मलबा आने से छानी जमीदोज हो गई। मलबे में बहने से एक बुुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला को ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया। तेज बहाव में कई मवेशी भी लापता हो गए। बीते रात से क्षेत्र में बारिश जारी थी। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक पहाड़ी के मलबे ने गांव से कुछ दूरी पर स्थित छानियों का रुख कर लिया। इस दौरान मलबे ने दर्शन सिंह (70) पुत्र मोहर सिंह की छानी को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते छानी जमीदोंज हो गई। मलबे के साथ दर्शन सिंह भी बह गए। यह देख वहां चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। सुबह नौ बजे इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली। कोतवाल प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। छानियों के पास ही दर्शन सिंह का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हो सका। गांव की एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया। मृतक के शव को किसी तरह सुरक्षित स्थान पर लाया गया। ग्रामीणों का कहना है की उन्होंने ऐसी तबाही का ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा। उधर, एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा तहत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed