फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ekta bisht

फिरकी से इंडिया टीम को जीत दिलाती है पहाड़ की बेटी

Tue, 14 Jan 2014 12:40 PM IST
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Jan 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
ekta bisht

अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले में रहने वाली एकता बिष्ट ने जिले के छोटे से स्टेडियम से अपने सफर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


पढ़ें, सावधान! इस बार मकर संक्रांति है 'अशुभ'

मैदान पर बहाया पसीना रंग लाया और बहुत जल्द उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान बना लिया। उनका असली कमाल देखने को मिला श्रीलंका में खेले गये टी-20 विश्व कप में।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की कप्तान भी रह चुकी हैं एकता
एकता ने हैट्रिक बना कर साबित कर दिया कि चुनौती कोई भी हो, बेटियां किसी से कम नहीं हैं। महिलाओं के टी-20 वर्ल्ड कप में यह अब तक की एकमात्र हैट्रिक है। वह पूर्व में उत्तर प्रदेश की कप्तान भी रह चुकी हैं और वर्तमान में भारतीय रेलवे की तरफ से खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मॉडल चलाती है जिस्म फरोशी की धंधा

निम्न मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखने वाली एकता की पढ़ाई अल्मोड़ा के साधारण स्कूलों में हुई है। वह बचपन में घर के पास हुक्का क्लब के आंगन में अपने साथियों के साथ शौकिया तौर पर क्रिकेट खेला करती थीं।

2002 में अभ्यास के लिए उन्होंने अल्मोड़ा के छोटे से स्टेडियम जाना शुरू किया। स्टेडियम के क्रिकेट कोच लियाकत अली एकता की प्रतिभा को पहचान गये। कोच ने उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास कराना शुरू कर दिया।

एकता स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में चयनित हो गईं। उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम नहीं बन पाने के कारण बाद में वह उत्तर प्रदेश की टीम से खेलने लगीं। लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर एकता जुलाई 2011 में भारतीय टीम में शामिल कर ली गईं।


पढ़ें, 'जिसका नहीं मां-बाप, वो है आप'

इसके बाद उन्होंने कई देशों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपना स्थान मजबूत बना लिया। वह कई बार ′वूमन ऑफ द मैच′ चुनी गईं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान भी बनाया गया लेकिन पिछले साल रेलवे में नौकरी लगने के बाद वह रेलवे की ओर से खेलने लगी हैं। एकता के पिता कुंदन सिंह बिष्ट और मां तारा देवी को अपनी इस बेटी पर बहुत गर्व है।

मिला लोगों का साथ
एकता ने अपनी पूरी प्रैक्टिस अल्मोड़ा में रहकर की। अभ्यास के दौर में घर की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं होने के कारण क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी और अन्य लोग एकता को खेलने के लिए बाहर भेजने में आर्थिक मदद भी किया करते थे।

पढ़ें, सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

एकता भी मानती हैं कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में कोच लियाकत अली के अलावा कई लोगों का हाथ है।

भारत को विश्व विजेता बनाना है सपना
सितंबर 2012 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन गेंदों पर श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजने का कारनामा करने वाली एकता इसे अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानती हैं।

अब एकता का सपना है इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed