फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight years of central government unmatched, central government operated many schemes for the welfare of the poor BJP state in-charge Dushyant Gautam

केंद्र सरकार के आठ साल बेमिसाल, केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं की संचालित--भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम

Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Eight years of central government unmatched, central government operated many schemes for the welfare of the poor  BJP state in-charge Dushyant Gautam
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने केंद्र सरकार के आठ साल को बेमिसाल बताया। कहा कि केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिससे दुनिया में भारत का कद ऊंचा हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पांच हजार करोड़ के घोटाले में जमानत पर हैं। कांग्रेस के शासनकाल को घोटालों के लिए याद किया जाता है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार के नाम कई उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। यह पहली सरकार है, जो हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखती है। पिछले आठ साल में केंद्र सरकार ने आतंकवाद मुक्त शासन देने, भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में कार्य किया। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। देश-विदेश में कांग्रेस के नेता देश के प्रधानमंत्री का सम्मान गिराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद तीन बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गए। कांग्रेस को इस पर भी चिंतन करना चाहिए। कहा कि मोदी के अंदर दैवीय शक्ति है। उनके प्रभाव के कारण दुनिया उनके सामने झुकती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

दुष्यंत गौतम ने कहा कि देश में कई राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद से चल रही हैं, लेकिन भाजपा में एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों तक आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। स्कूटर, साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिन लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिला, उनको लाभ पहुंचाएंगे। योजनाओं की जानकारी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, जिलाध्यक्ष रचिता ठाकुर, भाजपा मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, मंडल उपाध्यक्ष अनीता धनाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed