फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight year old child death due to fall into swimming pool in Water Park kashipur 

वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल में गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत, ट्यूबवेल के पास मिला शव

Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Eight year old child death due to fall into swimming pool in Water Park kashipur 
बच्चे की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल में गिरने से एक व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई। खोजने पर बालक का शव पूल के ट्यूबवेल के पास मिला। आर्यनगर कॉलोनी निवासी मुन्नालाल की पंत पार्क के बाहर शंकर स्वीट्स की दुकान है।

विज्ञापन


उनके दोनों पुत्र रविशंकर और हीरालाल दुकान में पिता का हाथ बटाते हैं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हीरालाल अपने परिजनों और पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों के साथ रामनगर रोड पर प्रतापपुर स्थित एक वाटर पार्क में पिकनिक मनाने गए थे।
विज्ञापन


उनके साथ हीरालाल का आठ वर्षीय पुत्र शिवांग भी था। परिजनों को वहां छोड़ने के बाद हीरालाल कार लेकर काशीपुर लौट आए। हीरालाल की पत्नी नीरज और उनके साथ गईं महिलाएं बच्चों को पूल के पास छोड़कर चेंजिंग रूम में चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे बच्चे भी शिवांग को वही छोड़कर इधर-उधर हो लिए। कुछ देर बाद महिलाएं बाहर आईं तो शिवांग वहां नहीं था। वाटर पार्क के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन की तो शिवांग स्वीमिंग पूल के ट्यूबवेल के पास दिखाई दिया। उन्होंने शिवांग को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। साथ गए लोगों ने सूचना व्यापारी हीरालाल को दी, जिस पर वह एमपी चौक से ही लौट गए। 

आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण शिवांग स्वीमिंग पूल में गिरा होगा। देर शाम शिवांग का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवांग निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन कृतिका है। इस हादसे से कालोनी में शोक व्याप्त है। मेयर ऊषा चौधरी, पार्षद गुरविंदर चंडोक, ब्रहमापाल आदि ने शिवांग के घर पहुंचकर उसके परिजनों का सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed