फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight PG courses will start in Doon Medical College

दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगे आठ पीजी कोर्स

Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Eight PG courses will start in Doon Medical College
देहरादून। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) की टीम के इसी महीने दून मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा कर सकती है। एमसीआई के मानकों पर कॉलेज खरा उतरा तो अगले से पीजी के आठ कोर्स शुरू हो सकते हैं। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेडिसिन और सर्जरी समेत आठ पीजी डिग्री-डिप्लोमा कोर्स की अगले सत्र से मान्यता की तैयारी परखने के लिए एमसीआई कभी भी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और टीचिंग दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकती है। आठ विषयों में पीजी कोर्स के लिए कॉलेज प्रशासन एमसीआई को प्रस्ताव भेज चुका है। इसमें संकाय, बेड, आईसीयू, कर्मचारी, ऑपरेशन थियेटर समेत अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कॉलेज प्रबंधन तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बृहस्पतिवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ इसे लेकर बैठक की। साथ ही अस्पताल के विभिन्न ओपीडी, इमरजेंसी, रेडियोलॉजी विभाग, ऑपरेशन थियेटर और अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया। डॉ. सयाना ने बताया कि मेडिसिन (फिजीशियन), सर्जरी, एनेस्थिया, नाक-कान-गला विभाग, पैथोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री, महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के पीजी डिग्री कोर्स के अलावा रेडियोलॉजी में डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू होंगे ऑपरेशन, एमआरआई मशीन भी लगेगी
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि एमसीआई के संभावित दौरे और मरीजों की सुविधा को देखते हुए ऑपरेशन अगले हफ्ते से शुरू करने की रणनीति पर तेजी से कार्य हो रहा है। साथ ही एमआरआई मशीन के लिए भी निविदा प्रक्रिया चल रही है। इसे भी जल्द लगा लिया जाएगा। साथ ही नए ओपीडी भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed