फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight motorways of Jaunsar Bawar closed, debris not removed from one road even after two days

Dehradun News: जौनसार बावर के आठ मोटरमार्ग बंद, एक सड़क से दो दिन बाद भी नहीं हटा मलबा

Thu, 11 Jul 2024 06:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Eight motorways of Jaunsar Bawar closed, debris not removed from one road even after two days
पहाड़ से मलबा आने के कारण जौनसार बावर क्षेत्र के आठ मोटरमार्ग बंद हैं। पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटरमार्ग खबर लिखे जाने तक करीब 48 घंटे से बंद था। वहीं, जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग करीब छह घंटे तक बंद रहा। लोक निर्माण विभाग बंद पड़े मोटरमार्गों से मलबा हटाने में जुटा है।
विज्ञापन


सोमवार की रात पहाड़ से मलबा आने के कारण लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता क्षेत्र पुरोड़ी-रावना-डामटा मोटरमार्ग बंद हो गया था। बुधवार को भी मार्ग से मलबा साफ नहीं हो पाया। इस कारण कालसी, चकराता तहसील मुख्यालय, विकासनगर और जिला मुख्यालय देहरादून जाने वाले ग्रामीणों को घर वापस लौटना पड़ा। वहीं, मंगलवार रात को मलबा आने से कुवासे-डामटा मोटरमार्ग, क्वांसी टाटा मोटरमार्ग, त्यूणी-पुरोला-नौगांव, रोटा-अटाल मोटरमार्ग बंद हो गया। सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि सड़कों से मलबा हटाया जा रहा है। लोक निर्माण अस्थाई खंड साहिया क्षेत्र में कालसी-चकराता मोटरमार्ग भी मंगलवार की रात 12 बजे से बंद हो गया। बुधवार की सुबह छह बजे मलबा हटाने बाद यातायात सुचारू हुआ। इसके अलवा पजिटिलानी-चंदेऊ-केशऊ-सपऊ मोटरमार्ग, पंजिया-बांसर मोटरमार्ग, शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटरमार्ग भी मलबा आने के कारण बंद हो गए। अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया सड़कों से मलबा हटाने का कार्य जारी है। बताया कि जल्द से जल्द यायाताय सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed