{"_id":"a9301ed19c8879f37b6bfda7369e7cd4","slug":"eid-ul-azha-in-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की इबादत में झुके सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की इबादत में झुके सिर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Oct 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर राजधानी देहरादून में सुबह से ही रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही पाक नमाज का दौर शुरू हो गया। शहर की विभिन्न ईदगाहों में लोगों नमाज अदा की। चकराता रोड स्थित ईदगाह में सैकडों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और अमन व चैन की दुआ मांगी।
महामहिम ने भी नमाज अदा की
महामहिम डॉ. अजीज कुरैशी ने भी ईदगाह पहुंच कर नमाज अदा की और लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामना दी। नमाज के बाद दून की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते दिखाई दिए।
विज्ञापन
बताया गया कि पैगंबर इब्राहीम अलैहस्सलाम की सुन्नत पर अमल करते हुए लोग ईद-उल-अजहा के दिन बकरों की कुरबानी देते हैं। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का यह सिलसिला शुरु हो जाता है।
विज्ञापन
बताया गया कि हजरत इब्राहीम अलैहस्सलाम की सुन्नत को याद करने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है। ईद के मद्देनजर नमाज पूरी होने तक शहर मे रूट डायवर्ट किए गए थे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...