Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eid-ul-Adha: Greetings given by hugging, hands raised in prayer for peace

ईद-उल-अजहा : गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ में उठे हाथ

Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha: Greetings given by hugging, hands raised in prayer for peace
I
विज्ञापन

IIशहरभर के ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने उमड़े अकीदतमंद
I
I
I
Iराजधानी दून में शनिवार को ईद-उल-अजहा पर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। शहरभर के ईदगाह और मस्जिदों में अमन-चैन की दुआ के लिए हजारों अकीदतमंदों के हाथ उठे। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी की गई।
I
I
I
Iशनिवार सुबह सहस्रधारा रोड, क्लेमेंटटाउन, चकराता रोड, पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद, सुभाषनगर, माजरा समेत 72 जगहों पर ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। वहीं, बकरीद के पर्व पर सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी दी।
विज्ञापन

I
I
I
Iशहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी के एलान पर शहरभर में दोपहर 12 बजे तक बाजार भी बंद रहा। शहर काजी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी की याद दिलाता है। वहीं, बकरीद के पर्व के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मस्जिदों और ईदगाह के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I

I
I

Iनमाज अदा करने पहुंचे बच्चे, मिले गले
I
Iशनिवार को सुबह की शहर की मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने अकीदतमंद उमड़े। इसमें छोटे-छोटे बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।

I
I
I
I
I
Iबुराई को त्यागें और उसकी रजा के लिए काम करें
I
I
I
Iनेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने ईद-उल-अजहा पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग और समर्पण को समर्पित है। हम सब को चाहिए कि अपने अंदर छिपी हर बुराई को हम त्यागें और समर्पण कर उसकी रजा के लिए कार्य करें। इसके अलावा ईमानदारी, सच्चाई के साथ अपने देश अपने राज्य और इंसानियत का भला करने के लिए हमेशा तैयार रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed