फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eid Miladunnavi, the birth anniversary of Prophet Mohammad

Dehradun News: नगर में धूमधाम से निकला गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Tue, 17 Sep 2024 02:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnavi, the birth anniversary of Prophet Mohammad
महानगर में पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौमे पदाईश का जश्न ईद मिलादुन्नवी धूमधाम से मनाया गया। मोहम्मदी जुलूस लोहिया नगर, गांधी ग्राम और कंडोली में प्रात: 8.30 बजे शुरू हुआ और पटेल नगर, सहारनपुर चौक, गऊ घाट, प्रिंस चौक, दून अस्पताल व बुद्धा चौक होते हुए रेंजर कॉलेज प्रागंण में स्थित सैय्यद जमाल शाह की मजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। हुजूर की शान में नातें पढ़ी गई। उलेमाओं ने पैगम्बर इस्लाम की रिसालत, खत्मे नबुव्वत और उनकी महानता पर प्रकाश डालते हुए शरीयत के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


हाफिज असलम, मौलाना मोहम्मद आजम और मौलाना मसीन बरकाती ने तकरीरें की। नाएब शहर काजी पीर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने जुलूस की सकुशल कामयाबी के लिए पुलिस प्रशासन और ईद मीलाद कमेटी का शुक्रिया अदा किया। दरगाह कमेटी और ईद मीलादुन्नबी कमेटी से गुजारिश करते हुए कादरी ने कहा कि मजार और जुलूस में शामिल होने से औरतों व लड़कियों को रोका जाए। उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और जीवन से जुड़ी अनेक बातों की विस्तार से जानकारी दी। पैगम्बर ए इस्लाम की बारगाह में दुरूदो सलाम और फातिया पढ़ने के साथ ही दुआ के साथ जुलूस समाप्त हुआ।
विज्ञापन




इससे पहले जनाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष जनाब आजाद ,नाएब शहर काजी पीर सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी, ईद मीलादुन्नवी कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद और राशिद खान ने संयुक्त रूप से ईद मीलादुन्नबी के जुलूस को पटेलनगर से झंडा दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष आजाद ने कहा पैगम्बर इस्लाम ने अपनी रोशनी से दुनिया को दिशा दी। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज की समस्याओं का समाधान हो सकता है। मोहम्मदी जुलूस में इस्लामी झंडे और बैनर से दीन ए इस्लाम का संदेश दिया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां, काबा शरीफ गुम्बद ए खिजा के मॉडल के माध्यम से पैगम्बर साहब की शिक्षाओं को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के दौरान दरूदो सलाम, नारा-ए-तकबीर और नारा-ए-रिसालत की गूंज उठी। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह भोजन और फल वितरित किए गए। रविवार से ही मस्जिदों को सजाने का काम शुरू हो गया था। घरों में मीलाद शरीफ की महफिलें, नात ख्वानी और जलसे का दौर चलता रहा। इस दौरान निसार, शाहिद, शकील मो. शाहिद रजा, मो. आसिफ, मो. सरताज, शमीम, अमजद अली, मास्टर हशमत मंजूर बेग, प्रो. शावेज, अहमद रजा, नवाज रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed