Eid-al-Adha: उत्तराखंड में बकरीद पर चौकन्ना रहेगा खुफिया तंत्र, सोशल मीडिया पर निगाह, अलर्ट रहने के निर्देश
डीजीपी को जारी पत्र में कहा, ईद-उल-जुहा के को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रदेश में स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्र को सक्रिय करने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सूचनाओं का तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभावी कार्रवाई हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के दौरान पुलिस और खुफिया तंत्र को पूरी तरह से चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर व व्हाट्सएप पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
डीजीपी को जारी पत्र में कहा, ईद-उल-जुहा के को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। प्रदेश में स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्र को सक्रिय करने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सूचनाओं का तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभावी कार्रवाई हो। सोशल मीडिया के कई माध्यमों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सअप आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।
कहा, भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर विधिक कार्रवाई की जाए। ऐसी सूचनाओं के तत्काल खंडन की प्रभावी कार्रवाई हो। जिलों को जोन व सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। गोवध जैसी घटनाओं व गोवंश के अवैध परिवहन पर पूरी तरह से नियंत्रण हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की अफवाहों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
Roorkee Crime: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी
मुख्यमंत्री ने दी ईद-उल-जुहा की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-जुहा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेशों में उन्होंने कहा, खुशियों का यह त्योहार त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का संदेश देता है तथा मानवता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा देता है। सीएम ने त्योहार शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की भी अपील की है।