फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eid 2018: moon not sighted Now eid celebration on saturday

Eid 2018 : नहीं हुआ चांद का दीदार, अब शनिवार को मनाई जाएगी ईद

Thu, 14 Jun 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Jun 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Eid 2018: moon not sighted Now eid celebration on saturday
eid 2018

ईद-उल-फितर का चांद बृहस्पतिवार को नजर नहीं आया। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और शहर मुफ़्ती सलीम अहमद कासमी ने शनिवार को ईद मनाए जाने का एलान किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मगरिब की नमाज के बाद चांद देखने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों खासकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। चांद देखने के लिए लोग अपनी छतों पर पहुंच गए। लेकिन चांद नजर नहीं आया।
विज्ञापन


शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने बताया कि उत्तराखंड समेत देश में किसी भी हिस्से में चांद दिखाई देने की तस्दीक नहीं हुई। कई जगहों पर इस सम्बंध में राब्ता कायम किया गया। उसके बाद शुक्रवार को 30 वां रोजा, अलविदा जुमा होने और शनिवार को ईद मनाए जाने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चकराता रोड वाली ईदगाह में 9 बजे होगी ईद की नमाज

Eid 2018: moon not sighted Now eid celebration on saturday

देहरादून शहर की तमाम ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी और शहर मुक्ति सलीम अहमद कासमी ने बताया कि चकराता रोड स्थित ईदगाह में नमाज सुबह 9:00 बजे, मुस्लिम कॉलोनी स्थित ईदगाह में 8:30 बजे, सुभाष नगर स्थित ईदगाह में 9:00 बजे, धामावाला मस्जिद में 8:30 बजे, जामा मस्जिद पलटन बाजार में 9:30 बजे, इसी रोड पर 8:15 बजे ईद की नमाज होगी।

उधर ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर ईदगाह और मस्जिदों में ईदगाह और मस्जिद कमेटी की ओर से नमाजियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ईदगाह और मसजिदों में टैंट और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वही नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने नगर निगम अधिकारियों को शहर की तमाम ईदगाह मस्जिद और मुस्लिम इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाकर चुना छिड़काव के निर्देश जारी किए है। सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र की ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed