फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   effect of Nepal bandi in Uttarakhand visible in border area

नेपाल बंदी: उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में दिखा असर, प्रेशर कुकर बम की अफवाह से मचा हड़कंप

Tue, 23 Aug 2022 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट/बनबसा
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट/बनबसा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Aug 2022 10:56 PM IST
सार

नेपाल की सीमा से सटे इलाके में बंद का असर दिखाई दिया। सुबह नौ बजे नेपाल के जनपद बैतड़ी से लगभग 18 किमी दूरी पर सूर्नया गांव पालिका वार्ड तीन के सतबांज चौराहे पर दो अलग-अलग प्रेशर कुकर बम और प्लास्टिक की थैली में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
effect of Nepal bandi in Uttarakhand visible in border area
cooker bomb कुकर बम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर विभिन्न दलों के नेपाल बंद के आह्वान का सीमावर्ती क्षेत्रों में असर दिखाई दिया। सुबह नौ बजे नेपाल के जनपद बैतड़ी से लगभग 18 किमी दूरी पर सूर्नया गांव पालिका वार्ड तीन के सतबांज चौराहे पर दो अलग-अलग प्रेशर कुकर बम और प्लास्टिक की थैली में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा बल जब बम निष्क्रिय करने मौके पर पहुंचे तो कुकर में डेटोनेटर या अन्य विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय बैतड़ी, कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद का असर दिखा। बंद समर्थकों ने सुबह गड्ढा चौकी में टायर जलाकर रोष जताया। बैतड़ी जिले के बंद का असर भारतीय बाजार झूलाघाट, बनबसा में भी देखा गया। नेपाल से गिने चुने लोग ही खरीदारी या बैंक के काम से झूलाघाट पहुंचे। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ने बताया कि सुरक्षा के तहत भारतीय वाहन चालकों को नेपाल नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन

इन्होंने किया था बंद का आह्वान
नेत्र विक्रम चंद ‘विप्लव’ की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, ऋषि कटटेल के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, वैज्ञानिक समाजवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल और कर्णजीत वाली नेकपा माओवादी समाजवादी पार्टी।

इस कारण किया गया था बंद
पूर्व में नेपाल सरकार की ओर से नेकपा के साथ हुए तीन बिंदुओं पर सहमति का उल्लंघन करने, नेकपा महासचिव विप्लव से जुड़े पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जारी कार्रवाई के विरोध, एमसीसी समझौता, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed