फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department won the Himalayan Cup title

दून क्रिकेट एकेडमी : स्कूल एजुकेशन ने जीता हिमालयन कप का खिताब

Sat, 27 Mar 2021 12:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 27 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Education Department won the Himalayan Cup title
बैट, क्रिकेट, आउट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दून क्रिकेट एकेडमी में आयोजित हिमालयन कप का खिताब शिक्षा विभाग ने जीत लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वर्ल्ड बैंक और शिक्षा विभाग के बीच खेला गया।

विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 138 रन बनाए। विपिन तोमर और विजय पायल ने 38-38 रन बनाए। अजय जोशी और शैलेन्द्र पंवार ने 15-15 रनों की पारी खेली। शिक्षा विभाग के राजीव गौड़ ने तीन और हकीमुदीन, दीन, पुष्कर व विपिन रघुवंशी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


अविलश कौशिक के 37, कुलदीप के 32 और पुष्कर के 18 रन की बदौलत शिक्षा विभाग ने 18 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वर्ल्ड बैंक के विजय पयाल व विपिन तोमर ने दो-दो और मनीष सेमवाल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के हकीमुद्दीन 10 विकेट के साथ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और कुलदीप 169 रन के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। 271 रन बनाने और पांच विकेट चटकाने वाले वर्ल्ड बैंक के विपिन तोमर को मैन ऑफ द सीरीज और राजीव गौड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अधीनस्थ चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी, मधु भट्ट, शांति कोठारी ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद बिष्ट, अशोक कठैत, गौतम अलंकार समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed