फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department two officers accused of corruption in pauri video viral

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग के दो अफसरों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 25 Sep 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Updated Tue, 25 Sep 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Education Department two officers accused of corruption in pauri video viral
डेमो - फोटो : डेमो

शिक्षा विभाग के जिला स्तर के दो अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। अफसरों पर नियुक्ति के लिए पैसे के लेनदेन का आरोप है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में धारा रोड निवासी एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।  
विज्ञापन


पौड़ी में शिक्षा विभाग के दो अफसरों के खिलाफ जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें दो अफसरों में एक अफसर द्वारा किसी व्यक्ति से पैसा लिया जाना दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद धारा रोड निवासी एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन अधिकारियों से संबंधित दो वीडियो आए सामने

एसएसपी को लिखे पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया में इन अधिकारियों से संबंधित दो वीडियो हैं। इसमें एक वीडियो में उन्हें देख लेने की धमकी दी गई है। वहीं इस मामले में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उधर आरोपी एक अधिकारी का कहना है कि एक व्यक्ति उन्हें पिछले एक साल से फोन कर ब्लैकमेल कर रहा है। उसका कहना है कि उसके पास उनकी एक क्लीपिंग है। उसकी बात न मानी गई तो उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इस अधिकारी का कहना है कि उनका भाई यदि नौकरी के लिए पात्र है तो क्या उसे नियुक्ति नहीं मिलनी चाहिए।  

मुझे एक प्रार्थना पत्र मिला है, जिसे जांच के लिए थाने भेज दिया गया है। नियम यह है कि किसी विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है तो संबंधित विभाग में शिकायत की जानी चाहिए थी। विभाग पुलिस को कार्रवाई के लिए कहता, तब मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाती।
-जेआर जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed