फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   education department took charge of rudraprayag military school

हरक सिंह रावत की हनक पर एक और चोट

Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Jul 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
education department took charge of rudraprayag military school
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI

पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री हरक सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र रहे रुद्रप्रयाग के जखोली में बनने वाले सैनिक स्कूल का जिम्मा शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


हरक सिंह के दवाब में सैनिक कल्याण विभाग को स्कूल के निर्माण और संचालन का जिम्मा दिया गया था। सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन को साइडलाइन कर पहले यह निर्णय लिया था, जिसे अब हरक सिंह रावत के पार्टी छोड़ने के बाद बदला गया है।
विज्ञापन


स्कूल के लिए अब रक्षा मंत्रालय के साथ नए सिरे से करार होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश शासन ने दे दिए हैं। सरकार ने 6 माह पहले स्कूल निर्माण को जिम्मा सैनिक कल्याण विभाग को दे दिया था, जबकि नियम के तहत यह शिक्षा विभाग को दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरक की हनक के चलते किसी ने आपत्ति भी दर्ज नहीं करवाई। अब उनके बागी होते ही नियम कायदों का हवाला देकर त्रुटि को दुरुस्त किया जा रहा है। सैनिक कल्याण विभाग ने निर्माण का जिम्मा शिक्षा विभाग को देने के आदेश हो गए हैं।

उत्तराखंड का एकमात्र घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल भी शिक्षा विभाग के अधीन है, लेकिन सरकार ने जोखोली में प्रस्तावित स्कूल सैनिक कल्याण विभाग के अधीन कर दिया। उस समय शासन की हरक के सामने नहीं चली, लेकिन अब केंद्र की गाइडलाइन को आधार बनाकर फैसला पलटा जाएगा।

संस्था ने वापस मांगे पांच करोड़
पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की कल्याणकारी योजनाओं संचालित करने वाली संस्था उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास संस्था ने हरक सिंह रावत के दबाव में सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे।


हरक सिंह रावत के मंत्रिमंडल से हटने के बाद संस्था ने फंड का अभाव बताते हुए यह राशि वापस मांगी है। इसके अलावा उपनल से भी पांच करोड़ स्कूल निर्माण के लिए दिए गए थे। फौजियों के कल्याण के लिए बने फंड को मनमाने ढंग से स्कूल के लिए ट्रांसफर करने का पूर्व सैनिकों और भाजपा ने भारी विरोध जताया था।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed