फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education department clear 550 education bandhu

शिक्षा बंधुओं के नियमित होने का रास्ता साफ

Mon, 04 Nov 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Nov 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
education department clear 550 education bandhu

उत्तराखंड में माध्यमिक स्कूलों में तदर्थ रूप से कार्यरत 550 शिक्षा बंधुओं के नियमित होने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को इनके नियमितीकरण के लिए गाइडलाइन दे दी है।

विज्ञापन


तदर्थ शिक्षा बंधु संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत का कहना है कि कोर्ट ने एक माह पूर्व नियमितीकरण का आदेश दिया था, लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ था।
विज्ञापन


संघ ने शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल और अपर निदेशक नरेंद्र बहुगुणा के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दायर किया गया तो विभाग हरकत में आया। रावत ने कहा कि शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए नियमावली पांच नवंबर 2011 को ही जारी हो गई थी, लेकिन विभाग इसे टाले हुए था। बताया कि शिक्षा बंधु 13 वर्ष से स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की टंकी पर चढ़े थे

शिक्षा बंधुओं ने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन किया था। छह जनवरी 2013 को कुछ शिक्षा बंधु शिक्षा निदेशालय में पानी की टंकी पर भी चढ़े थे।

इन्हें भी इंतजार
शिक्षा मंत्री के लिखित आश्वासन के बावजूद अशासकीय स्कूलों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा सका है। माध्यमिक शिक्षक संघ के इकाई मंत्री अश्वनी कुमार चौहान और सत्यप्रकाश ममगाईं बताते हैं कि वर्षों से अध्यापन के बावजूद विभाग उनकी अनदेखी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed