फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department,  Act Ignored in transfers of officers

शिक्षा विभाग: अफसरों के तबादलों में एक्ट दरकिनार, 15 साल से दून में जमे कई अधिकारी, इस बार भी नहीं चढ़े पहाड़ 

Fri, 22 Apr 2022 05:54 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

प्रदेश में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बनाया गया है, लेकिन तबादलों की पहली सूची में विभाग रसूखदार अधिकारियों को पहाड़ नहीं चढ़ा सका।

विज्ञापन
Education Department,  Act Ignored in transfers of officers
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादलों में एक्ट को दरकिनार कर दिया गया है। 15  साल से देहरादून में जमे कुछ अधिकारी इस बार भी पहाड़ नहीं चढ़े। जबकि उनसे जूनियर अधिकारियों को जिलों में प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर भेेजा गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बनाया गया है। इसके तहत दुर्गम और सुगम में की गई सेवा के आधार पर शिक्षकों और अधिकारियों के तबादलों की व्यवस्था है, लेकिन शून्य सत्र के बावजूद विभाग में जहां पूरे साल शिक्षकों की संबद्धता एवं तबादले किए गए। अब तबादलों की पहली सूची में भी विभाग रसूखदार अधिकारियों को पहाड़ नहीं चढ़ा सका।

विज्ञापन

 

हैरानी की बात यह है कि जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी का पद संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी का पद है, लेकिन इन पदों पर उप निदेशक स्तर के अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलों में प्रभारी शिक्षा अधिकारी के पद पर भेजा गया है। यह हाल तब है जबकि निदेशालय में कई संयुक्त निदेशक और अपर निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उपचुनाव सीट पर धामी के दस बड़े एलान: भगवान गोरखनाथ से मांगा जीत का आशीर्वाद, कहा- चंपावत मेरी नई कर्म और धर्म स्थली

जिलों में अधिकारियों के कई पद खाली थे जिसे देखते हुए तबादले किए गए हैं। तबादलों को लेकर जल्द ही पूरी व्यवस्था को ठीक किया जाएगा। -डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed