फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED raids in Rs 260 crore cyber fraud case

Dehradun News: 260 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में ईडी का छापा

Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
ED raids in Rs 260 crore cyber fraud case
I260 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार को धर्मपुर के तुषार खरबंदा के घर पहुंची। यहां खरबंदा से सुबह से लेकर शाम तक पूछताछ की गई है। ईडी इस मामले में दिल्ली एनसीआर समेत कुल 11 जगहों पर छापा मार चुकी है। ईडी के सूत्रों के अनुसार यह जांच दिल्ली साइबर क्राइम पुलिस की एक एफआईआर के आधार पर शुरू की गई है। साइबर ठगों ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के नाम लेकर लोगों को डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर मोटी रकम ठगी है। कई प्रदेशों के लोग इसका शिकार हुए हैं। इस रकम को बिटकॉइन में बदलकर विभिन्न क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर किया गया। साइबर ठगों के विदेशी साथियों ने इसे यूएसडीटी में बदला और फिर अरब देशों के हवाला ट्रेडरों के माध्यम से नकदी में परिवर्तित किया। इस रकम को पूरे देश में कई जगह लोगों ने आपस में बांटा है। इनमें से देहरादून के धर्मपुर का रहने वाला तुषार खरबंदा भी शामिल है।तुषार टेक सपोर्ट के नाम से साइबर ठगी करने वालों का साथी बताया जा रहा है। उसने अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट के टेक सपोर्ट अधिकारी बनकर विदेशी लोगों से ठगी की है। इस रकम का बड़ा हिस्सा उसके खातों में भी आया है। अभी तक खरबंदा के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। पूरा मामला करीब 260 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इसमें दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ लोग शामिल हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed