देहरादून: अवैध फॉरेन करेंसी को लेकर शहर के कई शोरूम में ED की छापेमारी, दस्तावेज जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मौजूदगी में ईडी के अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेज खंगाले। देर शाम तक यह कार्रवाई जारी रही। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के उप निदेशक राजेंद्र जोशी की अगुवाई की ईडी टीम ने फॉरेन करेंसी एक्सचेंज कारोबारी अश्विनी कुमार गांधी के ठिकानों पर छापा मारा।
राजपुर रोड गांधी पार्क के समीप अश्विनी कुमार ने सेनीफर्स डब के नाम शोरूम खोला है। इसी शोरूम में ओएचएम फोरेक्स प्राइवेट लिमिटेड मनी चेंजर्स का कार्यालय खुला है। जहां से विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने और भारतीय मुद्रा को फॉरेन करेंसी में एक्सचेंज किया जाता है।
ईडी के रडार पर विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कारोबारी
ईडी ने दोपहर को कारोबारी के शोरूम पहुंच कर दस्तावेजों की जांच की। शोरूम के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर ईडी की टीम ने दरवाजा बंद कर कार्रवाई की। इस दौरान भी कई ग्राहक मनी एक्सचेंज के लिए पहुंचे थे। शोरूम के बाहर मनी चेंजर्स कंपनी के बोर्ड पर आरबीआई का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा है। इसके बाद टीम ने त्यागी रोड स्थित कारोबारी के आवास को खंगाला। इस कार्रवाई में ईडी ने शोरूम और आवास से विदेशी मुद्रा समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। छापेमारी में कितने राशि बरामद हुई है, इसका ईडी अधिकारियों की ओर से कोई अधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।
ईडी के रडार पर विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कारोबारी
देहरादून में विदेशी मुद्रा का अवैध धंधा करने कारोबारी पहले भी ईडी के रडार पर रहे हैं। वर्ष 2017 में प्रवर्तन निदेशालय ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से फॉरेन करेंसी एक्सचेंज करने पर राजपुर रोड पर कुमार स्टोर पर छापेमारी की थी। इसमें ईडी ने 50 लाख से अधिक की विदेशी और भारतीय मुद्रा बरामद की। ईडी की जांच में पाया गया कि लाइसेंस की समयावधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से विदेशी मुद्रा को एक्सचेंज किया जा रहा था।