फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ecology conservation between Commonwealth countries

पारिस्थितिकी संरक्षण को देहरादून में जुटेंगे कॉमनवेल्थ देश

Sat, 28 Jan 2017 01:31 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Jan 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
Ecology conservation between Commonwealth countries
FRI

जलवायु परिवर्तन के दौर में पारिस्थितिकी संरक्षण के तरीके खोजने के लिए कॉमनवेल्थ देश दून में जुटेंगे। देहरादून में कॉमनवेल्थ फोरेस्ट्री कॉंफ्रेंस (सीएफसी)-2017 का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


सीएफसी का एजेंडा तैयार कर लिया गया है। इसमें जैव विविधता समेत छह बिंदुओं को शामिल किया गया है। कॉंफ्रेंस में कॉमनवेल्थ देशों के अलावा मैक्सिको और अन्य अमेरिकी राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ एसोसिएशन में वैसे तो विश्व के 53 देश शामिल हैं, लेकिन अभी तक आस्ट्रेलिया, मैक्सिको, कनाडा, कीनिया समेत 12 देशों ने अपनी स्वीकृति वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को भेज दी है। देहरादून में पहली बार हो रही कॉमनवेल्थ देशों की इस कॉंफ्रेंस के एजेंडे में जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन, जंगलों से आजीविका एवं आर्थिक सुरक्षा, विविधताएं एवं बहुप्रयोग, वनों के बेहतर नियम कानून, वन और जलवायु परिवर्तन, वन और जल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरआई में सीएफसी-2017 का आयोजन तीन से सात अप्रैल तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जैव विविधता, वन और पारिस्थितिकी में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने पर मंथन के साथ कॉमनवेल्थ देश विकास का रोड मैप भी तैयार करेंगे। इस मौके पर नई गाइडलाइंस भी तैयार की जा सकती है।


यह तय किया जाएगा कि जंगल, जल, जैव विविधता को किस तरह सहेजा जाए, जिससे विकास की प्रक्रिया भी चालू रहे व पर्यावरण और पारिस्थितिकी भी संरक्षित रहे। इसके साथ ही जंगल से लोगों की आजीविका को जोड़ना भी एक अहम पहलू है। वनों और पहाड़ों से सेवाएं ऐसे ली जाएं कि यह प्रक्रिया सतत चालू रहे। एक साथ इतना दोहन न हो कि पारिस्थितिकी नष्ट हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed