फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eat Right Youth Hackathon-2026 to be organised in higher educational institutions

Dehradun News: उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगा ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026

Fri, 09 Jan 2026 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Eat Right Youth Hackathon-2026 to be organised in higher educational institutions
- 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिए सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य के सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल काॅलेजों, उच्च तकनीकी संस्थानों, कृषि संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 का आयोजन होगा।
विज्ञापन

यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन, न्यूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से होगा। इसकी शुरुआत 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होगी। इस दिन वेबिनार के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थान द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। ईट राइट यूथ हैकाथाॅन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो भी 12 जनवरी से खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026
शिक्षा मंत्री रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकथॉन एक इनोवेशन चैलेंज है। इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना है। यह तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान से अधिकतम 3 से 5 छात्रों की एक टीम का नामांकन आगामी 12 जनवरी से 28 फरवरी तक https;//nutritionconnect.org/eat-right-youth-hackathon पर किया जाएगा। नामांकित टीमें पहले चरण में ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल में से किसी एक विषय पर अपना ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed