{"_id":"5898b2ad4f1c1bc055378945","slug":"earthque-in-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, उत्तराखंड में रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, उत्तराखंड में रहा केंद्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए।
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड, नई दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत की धरती तेज भूकंप के तेज झटके से कांप उठी। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात लोग घरों में सो रहे थे। इसी दौरान दस बजकर पैंतीस मिनट पर देहरादून, चमोली, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ और ऋषिकेश समेत उत्तराखंड के कई शहरों में भूकंप के तेज झटकों से कांप उठे।
विज्ञापन
झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जाग गए। घबराकर लोग निकलकर बाहर आ गए। अभी तक किसी प्रकार के जानमाल की कोई सूचना नहीं है।