फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquakes tremor in pithoragarh.

उत्तराखंड में लगे भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता

Mon, 01 Jun 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Mon, 01 Jun 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
earthquakes tremor in pithoragarh.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार की शाम छुट्टी के दिन जब सब बाजार में खरीदारी कर रहे थे तो तभी भूकंप के तेज झटके ने सबको हिला दिया।

विज्ञापन


धारचूला और आसपास के इलाकों में रविवार शाम 7.30 बजे भूकंप के झटका महसूस किया गया। भूकंप का झटका करीब पांच सेकंड तक महसूस किया गया। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी एके पांडे के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। पिछले माह नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद यहां के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया भूकंप का केंद्र पश्चिमी नेपाल था। वहां पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। उसका असर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में भी महसूस किया गया।

सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

earthquakes tremor in pithoragarh.

चिलचिलाती धूप और बेहाल कर देने वाली गर्मी से रविवार शाम को कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री।

शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ देर बारिश की संभावना जताई है।

रविवार दोपहर तीन बजे बाद चले अंधड़ से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, करीब 15 मिनट तक आई आंधी के बाद धूल के गुबार से लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के मुताबिक राजधानी में सोमवार को गर्जन वाले बादल विकसित होने और बौछारें पड़ने की संभावना है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed