{"_id":"5dda420a8ebc3e548a692eef","slug":"earthquake-tremors-of-3-4-magnitude-felt-in-uttarakhand-chamoli-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटकों से डोली धरती, कहीं कोई नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटकों से डोली धरती, कहीं कोई नुकसान नहीं
Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दस किलोमीटर भूमि के अंदर था।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि दोपहर में एक बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 19 नवंबर को भी उत्तराखंड के चंपावत, पंतनगर, गरुड़, रानीखेत और कौसानी में करीब 5.1 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।