फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake tremors Felt in kapkot bageshwar 

उत्तराखंड: कपकोट में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर और दुकान छोड़कर बाहर भागे लोग

Thu, 09 May 2019 09:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट(बागेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपकोट(बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors Felt in kapkot bageshwar 
भूकंप - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। राहत भरी बात यह है कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। उधर, जिला आपदा प्रबंधन ने भूकंप आने के दावे को खारिज किया है।

विज्ञापन


कपकोट में बृहस्पतिवार दोपहर में करीब 3:35 बजे भूकंप के झटका महसूस हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ सेकेंड के लिए दुकान, मकान की इमारतें हिलती महसूस हुई। फिर अचानक सब शांत हो गया।
विज्ञापन


अनहोनी के मद्देनजर लोग घर, दुकान छोड़कर बाहर आ गए। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर कपकोट में भूकंप की खबर वायरल हो गई। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट में भूकंप की कोई सूचना नहीं है, सिर्फ सोशल मीडिया में ही इस तरह की खबर चल रही है। कहीं से कोई नुकसान की भी खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed