फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake Today Affected Uttarakhand Also Scientists Told Reason

उत्तराखंड में भी दिखा उत्तर भारत में आए भूकंप का असर, वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

Sat, 21 Dec 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Dec 2019 10:12 AM IST
सार

  • वैज्ञानिकों के मुताबिक इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट से टकराने पर आ रहे भूकंप

विज्ञापन
Earthquake Today Affected Uttarakhand Also Scientists Told Reason
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शुक्रवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में आए भूकंप का असर उत्तराखंड में भी दिखा। राजधानी देहरादून के अलावा रुड़की,  हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गनीमत रही कि कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप विज्ञानी डॉ. सुशील कुमार के मुताबिक इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट के टकराने की वजह से भूकंप आया। भूकंप के झटके उत्तराखंड ही नहीं वरन उत्तर भारत के सभी राज्यों मसलन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नई दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में महसूस किए गए। 

विज्ञापन

डॉ सुशील कुमार के मुताबिक धरती के 210 किलोमीटर नीचे भूकंप आने से ‘कोन एरिया’ बड़ा होने की वजह से काफी बड़े इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप जितनी अधिक गहराई पर आता है उसका क्षेत्रफल उतना ही अधिक होता है ।

सालाना 40-50 मिमी खिसक रही इंडियन प्लेट
डॉ. सुशील कुमार के मुताबिक इंडियन प्लेट यूरेशियन प्लेट की तरफ हर साल 40 से 50 मिलीमीटर आगे खिसक रही है। जिसकी वजह से विनाशकारी भूकंप आ रहे हैं। इतना ही नहीं भूकंप विज्ञानी डॉ सुधीर कुमार ने भी यह जानकारी दी कि वर्तमान इंडियन प्लेट पहले अंटार्टिका के ठीक नीचे हुआ करती थी जो समय के साथ ही खिसकते हुए भारत के ठीक नीचे आ गई है। इसी प्लेट के खिसकने व टकराने के चलते हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ जो कभी समुद्र का सबसे गहरा हिस्सा हुआ करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed