फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake threat from Himalaya moves 

धीरे-धीरे खिसक रहा हिमालय, दे रहा है बड़े भूकंप का संकेत

Tue, 13 Jun 2017 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Jun 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
Earthquake threat from Himalaya moves 

वैज्ञान‌िकों के ल‌िए परेशानी का सबब बने हुए भूकंप को लेकर अब उन्होंने एक और राज खोला है। वैज्ञान‌िकों का कहना है क‌ि हिमालय अब धीरे-धीरे ख‌िसक रहा है। जो भव‌िष्य में आने वाले एक बड़े भूकंप का संकेत है। 

विज्ञापन


यह बात वैज्ञान‌िकों ने वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में हिमालय के फॉल्ट जोन की स्थिति पर आयोजित व्याख्यान के दौरान कही। उनका कहना है क‌ि ह‌िमालय अपनी उत्पत्ति के समय से उत्तर से दक्षिण की तरफ खिसक रहा है। ज‌िसकी गत‌ि प्रत‌ि वर्ष 40 मिलीमीटर है। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है क‌ि करीब 80 किलोमीटर लंबाई का यह भूभाग उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के उत्तर से देहरादून के पास मोहंड क्षेत्र तक फैला है।  उनका कहना है क‌ि भूकंपीय फॉल्ट अधिक ढालदार होने से भूगर्भ में भूकंपीय ऊर्जा निरंतर संचित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1344 में हाई पावर के भूकंप का लगा था पता

Earthquake threat from Himalaya moves 
demo pic - फोटो : demo

उन्होंने बताया क‌ि रामनगर व लालढांग के बीच वर्ष 1344 में हाई पावर का भूकंप आने का पता लगाया जा चुका है। इसल‌िए अब सर्तक रहना जरूरी है।उनका कहना है क‌ि एक बार मुनस्यारी से मोहंड तक भूगर्भीय संरचना का अध्यय क‌िया गया।

तब सामने आया ह‌िमालय के ख‌िसकने की गत‌ि मुनस्यारी के उत्तर से मोहंड के बीच 20 मिलीमीटर प्रतिवर्ष है। मुनस्यारी के उत्तर से लेकर मोहंड के बीच चार बड़े फॉल्ट क्षेत्र 10-15 किलोमीटर की गहराई में 70 से 80 डिग्री तक ढालदार स्थिति में हैं।

अध्ययन के बाद स्पष्ट हो पाया है क‌ि हिमालय का एक भूभाग तो 40 मिलीमीटर प्रति वर्ष की दर से गति कर रहा है, जबकि दूसरे के 20 मिलीमीटर ही गति करने पर भूगर्भ में तनाव बढ़ रहा है। इससे सबसे बड़ा खतरा यह है क‌ि इससे उच्च तीव्रता वाला भूकंप कभी भी आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed