फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake shock in uttarakhand nainital on first April late night

उत्तराखंड: देर रात भूंकप से डोली बागेश्वर की धरती, इतने रिक्टर स्केल की थी तीव्रता

Thu, 02 Apr 2020 08:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 Apr 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
earthquake shock in uttarakhand nainital on first April late night
प्रतीकात्मक तस्वीर

कपकोट समेत बागेश्वर जिले के तमाम हिस्सों में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया बुधवार रात 10 बजकर 20 मिनट 59 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नैनीताल बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं भी नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


आठ फरवरी को महसूस किए थे भूकंप के झटके

इससे पहले आठ फरवरी को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कुमाऊं के कई हिस्सों शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बागेश्वर जिले की दुगनाकुरी तहसील के किड़ई गांव में एक मकान की दीवार गिरने से दो लोग चोटिल हो गए थे, जबकि तीन अन्य मकानों में दरारें पड़ गईं थी। भूकंप का केंद्र कपकोट का गोगिना गांव था। 
विज्ञापन


बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 आंकी गई। डीडीहाट, मुनस्यारी, मुवानी, नाचनी, कौसानी और गरुड़ में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी को आया था भूकंप

सीमांत पिथौरागढ़ जिले और बागेश्वर में एक जनवरी को भूकंप का झटके महसूस हुए थे। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर महसूस हुए, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 थी। भूकंप का केंद्र 10 किमी. की गहराई में पिथौरागढ़ जिले में था। उधर, बागेश्वर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने इसकी पुष्टि की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed