फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earn money on stock up of rain water.

बारिश का पानी इकठ्ठा कीजिए, सरकार से पाइए पैसा

Fri, 16 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 16 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
earn money on stock up of rain water.

उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात में एकत्रित किए गए पानी के लिए भी बोनस देगी। इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। बोनस की राशि सरकार की ओर से लोगों से ली जाने वाली पानी के बिल की राशि के बराबर होगी।

विज्ञापन


यह बातें मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को ढिक्वालगांव-खिर्सू ग्राम समूह पंपिंग योजना के शिलान्यास अवसर पर कहीं। मुख्यमंत्री ने जल संचय पर जोर दिया।
विज्ञापन


खिर्सू ब्लाक के 110 गांवों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए पर्यटन गांव खिर्सू के मैदान में ग्राम समूह पंपिंग योजना का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोग खालों (पानी जमा करने के गड्ढे) को भूल गए हैं। जल संकट गहरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मैदान से लोगों को पहाड़ ले जाएगी सरकार

earn money on stock up of rain water.

पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन पर चिंता जताते हुए उन्होंने अगले तीन साल में पलायन रोकने के लिए प्रभावी योजना बनाने की बात कही। कहा कि मैदानी क्षेत्रों से लोगों को पहाड़ में लाने का प्रयास किया जाएगा। इसकी शुरूआत खिर्सू से की जाएगी।

खिर्सू के विकास का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसमें पर्यटन के साथ-साथ जल संग्रहण खेती समेत कई चीजों को जोड़ा जाएगा।

विधायक गणेश गोदियाल ने पंपिंग योजना की स्वीकृति को सराहनीय बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने मुंडनेश्वर पंपिंग योजना की बदहाली को सीएम के सामने रखा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कै. बलवीर सिंह, राज्य कृषि एवं उत्पादन समिति के अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान, लखपत भंडारी, राजेंद्र भंडारी, सरिता नेगी, ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed